नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- रूस और नाटो के बीच तनाव बना हुआ है। इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच शुक्रवार को तीन रूसी विमान एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र तक घुस आए। तीन रूसी मिग-31 लड़ाकू विमान एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में करीब 12 मिनट तक मौजूद रहे। इस घटना पर एस्टोनिया के विदेश मंत्रालय ने इसे 'बेशर्म घुसपैठ' करार देते हुए निंदा की। नाराज एस्टोनिया ने रूसी युद्धक विमानों द्वारा हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के बाद अन्य नाटो सदस्य देशों से तत्काल परामर्श की मांग की। नाटो के एक प्रवक्ता ने बताया कि सैन्य गठबंधन ने फौरन कार्रवाई की और रूसी विमानों को रोका लिया। इसे उन्होंने रूस के लापरवाह रवैये तथा नाटो की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का एक और प्रमाण बताया। अब इस मुद्दे पर नाटो के राजदूत मंगलवार को एस्टोनियाई हवाई क्षेत्र में रूसी लड़ाकू विमानों की घुसपैठ ...