बगहा, फरवरी 15 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का 13वा वार्षिक जिला सम्मेलन बहुत ही शानदार ढंग से संपन्न हो गया। इस आयोजन को सफ़ल बनाने वाले जिले के सभी निजी स्कूलों को जिला सचिव अब्दुल्लाह उर्फ अरशद सरहदी ने धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी सभी ने मिल जुलकर बेहतरीन प्रयास किया है। सम्मेलन को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष मो नुरैन खान, जिला कोषाध्यक्ष सनत कुमार होत्री जिला उपाध्यक्ष हस्मुद्दीन, आनंद सिरिल, नीरज श्रीवास्तव, नवल किशोर पाण्डेय, देवेंद्र दुबे , सुमन श्रीवास्तव, सुनील सिरिल, शादाब जलील का बहुत बड़ा योगदान रहा। वही जिला कोषाध्यक्ष ने सजावट और उत्तम भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी को बहुत ही खूबसूरती और पूरी निष्ठा से निभाया। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्...