भागलपुर, अक्टूबर 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता एसी की हवा में अधिक देर रहने वाली महिलाएं ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी की शिकार हो रही हैं। ऐसी महिलाओं में कैल्शियम के साथ विटामिन-डी की कमी मिल रही है। जबकि, महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी का मुख्य कारण मीनोपॉज माना जाता है। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) के वरीय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन कुमार चटर्जी ने बताया कि ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी की चपेट में पुरुष महज 10 से 15 प्रतिशत ही आते हैं। अब तक महिलाओं में इस बीमारी का बड़ा कारण मीनोपॉज माना जाता रहा है, लेकिन अब एसी में अधिक समय तक रहने वाली महिलाओं में भी ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी देखने को मिल रही है। हड्डी रोग विभाग के ओपीडी में आने वाली करीब 30 से 35 प्रतिशत महिलाओं में जांच के बाद इस समस्या का पता लग रहा है। इन महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.