बेगुसराय, मई 21 -- बरौनी। बरौनी जंक्शन के वीआईपी प्लेटफार्म 3 व 4 पर एसी वेटिंग रूम नहीं होने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। उक्त प्लेटफार्म के ऊपरी तल पर एक महिला व एक पुरुष फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम है। इसमें एसी की सुविधा से रेलयात्री वर्षों से वंचित बने हैं। वेटिंग रूम के प्लेटफार्म पर नहीं होकर ऊपरी तल पर स्थित रहने से बुजुर्ग, विकलांग, बीमार व महिला रेलयात्रियों को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें इस भीषण गर्मी में सीढ़ियां चढ़कर ऊपरी तल पर स्थित वेटिंग रूम में जाने की विवशता बनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.