धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, वरीय संवाददाता बेकारबांध व्हाइट हाउस के पास रितेश बहादुर सिंह के घर में एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना सोमवार शाम साढ़े छह बजे की है। अचानक घर की पहली मंजिल पर कमरे से धुआं निकलने लगा। उस वक्त रितेश की पत्नी किचन में खाना बना रही थीं। अचानक पूरे फ्लोर पर धुआं भर गया। वह शोर मचाते हुए वह नीचे आई, बच्चों को बताया आनन-फानन में लोग घर से बाहर निकले। आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पाकर स्थानीय पार्षद अशोक पाल मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को फोन किया। इस बीच रितेश सिंह भी घर पहुंच गए। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियों ने पहुंच कर राहत कार्य शुरू कियाया। दस मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि पूरे घर में दमघोंटू काला धुआं भर गया। अगलगी में एसी पूरी तरह से जल गया। आग एसी के ठीक नीचे बेड तक पहुंच गई थी। बिस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.