मेरठ, अप्रैल 6 -- मेरठ। कलक्ट्रेट की एनआईसी बिल्डिंग में शनिवार सुबह विंडो एसी फटने से आग लग गई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिससे हड़कंप मच गया। दमकल की टीम मौके ने आग पर काबू पाया। आग से जनहानि नहीं हुई लेकिन कम्यूटर, कैमरे, माइक, स्पीकर आदि सामान जलकर राख हो गए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग की व्यवस्था ठप हो गई। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी और धमाके के साथ एसी फट गया। सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी की बिल्डिंग में आग लग गई है। आग बिल्डिंग के प्रथम तल पर बने एक वीडियो कान्फ्रेंसिंग हाल में लगी थी, जिसमें संयुक्त निदेशक (आईटी)/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय कुमार शर्मा का दफ्तर है। बराबर में अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सौरभ कुमार का भी कमरा है। सूचना मिलते ही पुलिस लाइन से दमकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.