रांची, अगस्त 14 -- खलारी, प्रतिनिधि। एसीसी हाई स्कूल में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उत्सव में नर्सरी से लेकर तीसरी कक्षा तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रशासक जामवंत सिंह, प्रधानाध्यापक एस.एन. तिवारी और उप प्रधानाध्यापिका अर्चना उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं राधा-कृष्ण के मनमोहक परिधान पहने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों के बीच नृत्य और गायन की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में प्रशासक जामवंत सिंह ने ऐसे उत्सवों को बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया साथ ही प्रधानाध्यापक एस.एन. तिवारी ने बच्चों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.