प्रयागराज, जनवरी 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के म्योर रोड राजापुर की एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने एसीपी सिविल लाइंस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। दोनों पक्षों में थाने में देर रात तक पंचायत चली। पुलिस ने मामला किराएदारी से जुड़ा विवाद बताया है। म्योर रोड राजापुर निवासी आभा बहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मकान में सुरेंद्र कुमार वर्मा ने किराए पर दुकान ली है। दुकान खाली कराने की मांग पर घर में घुसकर मारपीट की गई। उधर, सुरेंद्र कुमार वर्मा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि दुकान किराए पर लेते समय 13 लाख रुपये पगड़ी के रूप में दी गई थी। सुरेंद्र ने मारपीट का आरोप को गलत बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.