पीलीभीत, दिसम्बर 24 -- पीलीभीत। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की एसीएस लीना जौहरी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए। जनपदस्तरीय अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...