भदोही, दिसम्बर 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। आयुष्मान कार्ड की प्रगति में लापरवाही मिलने पर डीएम शैलेश कुमार ने एसीएमओ समेत दो अधिकारियों का वेतन रोकने को निर्देशित किया। आयुष्मान कार्ड प्रगति की समीक्षा में प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर दोनों अधिकारियों के वेतन रोकने को निर्देशित किए। इस दौरान डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने की प्रगति समीक्षा किए। समीक्षा में मिला कि संबंधित अधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं की गई है। प्रगति असंतोषजनक पाए जाने के कारण एडिशनल मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामपाल यादव तथा शैलेंद्र डिस्ट्रिक्ट ग्रेवांस मैनेजर के कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए वेतन आहरण ...