संवाददाता, दिसम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के वसुंधरा रेजिडेंसी के एक मकान में सोमवार देर शाम अंगीठी से आग लगने के बाद दो गैस सिलेंडर और एसी कंप्रेशर फटने से बड़ा हादसा हो गया। आग में फंसे कानूनगो उसकी बुजुर्ग मां और भाई जिंदा जल गए। तीनों को बचाने के प्रयास में पड़ोसी युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के समय कानूनगो की पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ कुत्ते को टहलाने गई थी। शामली के बड़ा बाजार के रहने वाले 50 वर्षीय अमित गौड़ देवबंद तहसील में कानूनगो थे। वह पत्नी रिचा और दो बेटियों आराध्या व अक्षिता के साथ नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में स्थित वसुंधरा रेजीडेंसी में पिछले दो महीने से किराए के मकान में रह रहे थे। उनकी तबियत खराब होने के कारण उनकी मां 68 वर्षीय सुशीला और 45 वर्षीय छोटे भाई नितिन यहीं आ गए थे। सोमवार की शाम मकान की पहली मं...