नई दिल्ली, मई 30 -- सामान्य रुटीन से अलग कुछ खाया नहीं कि बस डकार शुरू। बढ़ती उम्र के साथ हमारे आसपास के अधिकांश लोग एसिडिटी की समस्या से जूझने लगे हैं। ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी एक बार शुरू हो जाए तो मन पूरी तरह से अशांत और असहज हो जाता है। हमारे द्वारा खाए गए खाने को पचाने के लिए पेट में संतुलित मात्रा में एसिड का स्राव होना सामान्य प्रक्रिया है। पर, इसी एसिड का स्राव जब अधिक मात्रा में होने लगता है, तो एसिडिटी बनने लगती है। पेट में इकट्ठा एसिड जब बढ़ने लगता है, तो सीने में जलन से लेकर पेट का भारीपन सब बढ़ने लगता है। एसिडिटी वैसे तो एक सामान्य समस्या मानी जाती है, पर इसके लक्षण और इससे होने वाला दर्द हमारी दैनिक गतिविधियों पर असर डाल सकता है। एसिडिटी से छुटकारा पाना है, तो इस समस्या के जड़ पर वार करना जरूरी है वर्ना दवाओं की मदद से आपको ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.