रणविजय सिंह, फरवरी 13 -- दिल्ली एम्स एसिड अटैक और बर्न पीड़ितों के लिए गुड न्यूज देने वाला है। दिल्ली एम्स का बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग 'फेस ट्रांसप्लांट' की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए डॉक्टरों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। जल्द ही मरीजों की वेटिंग लिस्ट तैयार की जाएगी। यह सर्जरी उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जिनका चेहरा एसिड अटैक, गंभीर रूप से जलने या किसी हादसे में विकृत हो गया है।बनाई जाएगी जरूरतमंद मरीजों की वेटिंग लिस्ट एम्स के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंघल ने बताया कि उनका विभाग चेहरा प्रत्यारोपण शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में डाक्टरों का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। 'फेस ट्रांसप्लांट' के लिए योग्य मरीजों की वेटिंग लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।एक साल में शुरू...