जहानाबाद, जनवरी 25 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी अपराजित लोहान ने रविवार को यहां नवनिर्मित महिला थाना एवं एससी-एसटी थाने के भवन का अनावरण किया। शहर के ठाकुरबाड़ी मोड़ से दक्षिण दरधा नदी के निकट पुराने थाना के परिसर में उक्त दोनों थाने की बिल्डिंग बनाई गई है। अब एससी-एसटी और महिला थाने का संचालन नए भवन से किया जाएगा। एसपी ने विधिवत रूप से नव निर्मित भवन से दोनों थानों के कार्य की शुरुआत करायी। अब आम जनता पुराने भवन के बजाय नए थाना भवन में अपने मामले को लेकर पहुंचेंगें। पुराने थाना भवन में रखी फाइलें व अन्य दस्तावेजों को नए भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है। 23 सितंबर 2024 को सीएम नीतीश कुमार ने जिले में करीब123 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया था जिसमे एससी-एसटी एवं महिला पुलिस थाना के भवन तथा महिला कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.