पटना, फरवरी 11 -- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने बताया कि भारत सरकार की योजना के तहत बिहार के एससी-एसटी समाज के बच्चे भी विदेशों में पढ़ेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार सभी शुल्क का भुगतान करेगी। राज्य सरकार इस योजना को लागू करना चाहती है। बिहार विधान परिषद में भोजनावकाश के बाद विभागवार बजट पर चर्चा के बाद उन्होंने सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि बताया कि वे पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिले थे तब उन्हें केंद्र की कई योजनाओं की जानकारी मिली। जिनमें यह भी एक योजना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाबा साहब आंबेडकर के सपनों को सकारा करने में जुटी है। विधान पार्षद आंबेडकर छात्रावासों का भ्रमण करे एससी-एसटी कल्याण मंत्री ने विधान परिषद के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे राज्य के आंबेडकर छात्र...