पटना, जनवरी 4 -- बिहार के स्कूली बच्चों के किताबों से इतर निकल वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए 53वीं राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार से होगा। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में छह जनवरी तक यह आयोजन होगा। प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों से चयनित कुल 70 प्रतिभावान बच्चे भाग लेंगे। ये बच्चे आठ विषयों पर तैयार अपने नवाचारी विज्ञान मॉडल को प्रदर्शित करेंगे। इसमें शामिल प्रमुख विषयों में सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक विकल्प, हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्रबंधन, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग व अन्य नवाचार शामिल हैं। इन विषयों पर छात्रों विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। इनमें स्वचालित अग्निशमन अलार्म, कचरे से ऊर्जा उत्पादन आदि मॉडल शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने ...