देवरिया, अप्रैल 3 -- महुआडीह, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पड़ौली से एससी एसटी एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी को कुशीनगर की हाटा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी विदेश चला गया है। वर्ष 2005 में कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली के भटनी दादन गांव से एक बारात पड़ियापार पड़ौली में आई थी। जहां बरात में द्वार पूजा के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें हाटा पुलिस ने पड़ौली निवासी मनोज यादव पुत्र रामप्रीत यादव व राजन पटेल के विरूद्ध मारपीट व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद न्यायालय में हाजिर न होने पर कोर्ट ने दोनों के विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया। जिसके बाद कुशीनगर की हाटा पुलिस मंगलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.