फरीदाबाद, फरवरी 6 -- फरीदाबाद/पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी सत्याग्रह हॉल में शनिवार को स्किल लीडर्स कॉन्क्लेव एवं कौशल मेले का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मेजबानी श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) कर रहा है, जिसमें केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता व शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल और हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दिल्ली राजघाट स्थित गांधी सत्याग्रह हॉल में शनिवार को मेला का आयोजन दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय और आसाम स्किल यूनिवर्सिटी के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें देशभर के कौशल विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ और नीति-निर्मा...