रांची, अगस्त 31 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा खसुआटोली में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार स्कार्पियों ने एक स्कूटी व बुलेट को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में स्कार्पियों चालक विजय गोप घायल हो गया। वहीं स्कूटी सवार व आसपास खड़े लोग बाल-बाल बच गये। बताया जाता है कि शाम 7:30 बजे के करीब तोरपा टूनटून चाय दुकान के समीप सड़क किनारे खड़ी एक चार पहिया वाहन को टक्कर मार कर कार सवार तेजी से रांची की ओर भाग रहा था। स्कार्पियों से कुछ लोग उसका पीछा करने लगे। इसी क्रम में तेज रफ्तार स्कार्पियों ने एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े बुलेंट को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...