रांची, जून 3 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। एसबी इंटर कॉलेज मनातू में सोमवार को इंटर साइंस के छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ओरमांझी प्रखंउ साइंस टॉपर सहित कॉलेज के सभी छात्र शामिल हुए। समारोह में मुख्य अतिथि कॉलेज के निदेशक बीरेंद्र वंशवार और जिला परिषद सदस्य सरिता देवी शामिल हुए। कॉलेज के निदेशक वंशवार ने कहा कि सुदूरवार्ता ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल और कॉलेज चलाना मौजूदा समय में चुनौती भरा काम है। उन्होंने बताया कि इंटर में साइंस के सभी बच्चों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था है। सम्मान समारोह में कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार, हरेंद्र कुमार महतो, दीपक कुमार बेदिया, मंजू कुमारी और रतनलाल महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.