हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वार्डों में मरीजों को डिस्चार्ज किए जाने पर उनसे मनमाने ढंग से 100 रुपये की अवैध वसूली की शिकायत सुप्रीटेंडेट से की गयी है। सांसद प्रतिनिधि ने सुप्रीटेंडेट को इस संबंध में जानकारी दी तो उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात दारू (हजारीबाग) प्रखंड क्षेत्र के एक पत्रकार के पिता को डिस्चार्ज किए जाने पर उनकी पत्नी से फोन पे के माध्यम से भी 100 रुपये की वसूली की गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज़ों के लिए निर्धारित आईपीडी स्लिप का शुल्क 15 रुपये निर्धारित है, लेकिन मरीज़ों से 20 रुपये लिए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर सरकारी नियमों का उल्लंघन है। इधर सांसद मनीष जायसवाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.