गढ़वा, फरवरी 5 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर ऊंटारी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में मैट्रिक और इंटर परीक्षा का प्रश्न पत्र सामान्य और खुले कमरे में रखे जाने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मामला प्रकाश में आने के बाद डीसी के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमिटी का गठन किया गया था। टीम के अध्यक्ष एसडीओ प्रभाकर मिर्धा और डीइओ कैसर रजा ने बुधवार को एसबीआई शाखा पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। मालूम हो कि हिन्दुस्तान में एक फरवरी के अंक में बैंक में खुले कमरे में रखा गया मैट्रिक का प्रश्नपत्र शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। जांच के दौरान बैंक परिसर, संबंधित कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के अनुपालन से जुड़े कई बिंदुओं की पड़ताल की गई। एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि जांच डीसी के निर्देश पर की गई है और विस्तृत रिपोर्ट तैया...