सिमडेगा, मार्च 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसबीआई की सिमडेगा शाखा ने भारतीय रिजर्व बैंक पटना के निर्देश पर नोट और सिक्का विनिमय मेला बाज़ार का आयोजन किया। मेला का उदघाटन आरबीआई पटना के प्रबंधक मोहित कुमार मीना ने किया। मीना ने बताया कि आरबीआई की स्वच्छ नोट नीति के तहत जनता को अच्छी गुणवत्ता के नोट और सिक्के उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गंदे नोटों को प्रचलन से हटाने के लिए बैंकों द्वारा खराब और कटे-फटे नोटों को बदलने के लिए सुविधा दी जाती है। मेले में आरबीआई के सहायक प्रबंधक प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एक रुपये और दो रुपये के सभी आकार के सिक्के वैध मुद्रा हैं और लेन-देन में बेझिझक स्वीकार किए जा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने पुराने और खराब नोटों को बदलने के लिए इस मेले में आएं। एसबीआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.