रांची, मार्च 3 -- रांची, संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी ने सोमवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का दौरा किया। रांची स्थित प्रधान कार्यालय पहुंचे। जेआरजी बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार ने बैंक की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-2025 के दौरान विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में बताया। एसबीआई पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक, झारखंड के महाप्रबंधक व रांची आंचलिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...