बागपत, फरवरी 11 -- बागपत। विगत दिनों बुढ़सैनी गाँव के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट हुई सड़क दुर्घटना में अमीनगर सराय की पिज्जा शॉप पर काम करने वाले दो युवकों अमन और गोविंदा की मौत हो गई थी जबकि उनका तीसरा साथी घायल हो गया था। बुद्धवार को रालोद नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभयवीर यादव के साथ परिजन एपसी बागपत सूरज कुमार राय से मिले और आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार करने व पीडित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...