बलिया, दिसम्बर 15 -- बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिध मंडल सोमवार को एसपी ओमवीर सिंह से मिलकर व्यापारी शिवानंद जायसवाल बागले पर हुए हमले पर चर्चा की गई तथा हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग व्यापारियों ने किया। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द हमलावर गिरफ्तार होंगे। व्यापारियों ने इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव गृह, पुलिस महानदेशक, अपर पुलिस महानिदेशश्क, आईजी वाराणसी, डीआईजी आजमगढ़ को पत्र भेजकर दिया तथा अविलम्ब हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस मौके पर अरविंद गांधी एडवोकेट, विनोद वर्मा, रविंद्र पटेल, काशीनाथ वर्मा, प्रीतम गुप्त आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.