चंदौली, मार्च 25 -- चंदौली। सकलडीहा पीजी कालेज में बीते दिनों छात्रा के साथ हुए छेड़खानी के मामले और विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल एसपी आदित्य लांग्हे से मिला। इस दौरान सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव इसे गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ताकि पीड़ित छात्रा को न्याय मिल सके। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सकलडीहा प्रोफेसर के मामलों को लेकर छात्र नेताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं जिले के अन्य थानों की स्थिति यह है कि पीड़ितों से थाना प्रभारी ठीक ढंग से बात भी नहीं कर रहे हैं। इससे कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होती जा रही है। जिले के विभिन्न स्थानों के पुलिस का अंकुश नहीं है। एसपी ने आश्वस्त किया कि कानून व्यवस्था के समस्याओं का समाधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.