बदायूं, मार्च 19 -- बदायूं, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने मंगलवार को साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान उच्च गुणवत्ता की वर्दी पहनने और जनता के प्रति मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ करवाई गई और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई। इसके अतिरिक्त एसपी सिटी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने गार्द की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश भी सभी गार्द कमांडरों को दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.