भागलपुर, फरवरी 14 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह ने शुक्रवार को मोजाहिदपुर थाना परिसर में जनसंवाद किया। इस दौरान थाना पहुंचे आम लोगों से उन्होंने बात की। उनकी समस्या को जाना और पुलिस से उनकी अपेक्षा को लेकर भी जानकारी ली गई। जनसंवाद के दौरान लोगों ने थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्करी को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि युवा नशीले पदार्थ की न सिर्फ तस्करी कर रहे हैं बल्कि सेवन भी कर रहे हैं, जिससे उनपर नकारात्मक असर पड़ रहा और समाज में माहौल खराब हो रहा। एसपी सिटी ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शुक्रवार को ही एसपी सिटी ने मोजाहिदपुर थाना का निरीक्षण भी किया। इस दौरान थाना में लंबित एवं निष्पादित कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान की प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.