बाराबंकी, फरवरी 24 -- बाराबंकी, संवाददाता। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने अपनी शादी तुड़वाने की साजिश का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर से लगातार कॉल कर उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इतना ही नहीं, उनके होने वाले ससुराल पक्ष को भी झूठी और भ्रामक बातें बताकर रिश्ता खराब करने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता पेशे से आशुलिपिक हैं और वर्तमान में सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनका विवाह लखनऊ में तय हुआ है। इससे पहले भी उनका एक रिश्ता तय हुआ था, लेकिन ऐन मौके पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उनके बारे में झूठी अफवाहें फैला दी थीं, जिससे वह रिश्ता टूट गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.