मऊ, मार्च 20 -- मऊ। शीतला माता मंदिर परिसर में बुधवार को शीतला माता धाम व्यवस्था समिति की ओर से पुलिस अधीक्षक इलामारन सहित एसओजी, स्वाट, सर्विलांस टीम और थाना कोतवाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। पुलिस टीम ने विगत दो मार्च को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शीतला माता मंदिर में हुई चोरी का अविलम्ब सफल पर्दाफास किया था। जिसे लेकर आमजन और मंदिर समिति पुलिस विभाग की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सम्मानित होने वालों में क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवालीनगर अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक दक्षिणटोला धर्मेन्द्र सिंह, प्रभारी स्वाट/एसओजी/सर्विलांस सेल प्रमोद सिंह, उपनिरीक्षक अनिल द्विवेदी, उपनिरीक्षक ओमसिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक हरिकेश यादव, हेड कांस्टेबल राकेश यादव आदि शामिल रहे। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.