पटना, दिसम्बर 3 -- नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ममता कल्याणी ने बुधवार को जानीपुर और बिहटा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की संपूर्ण कार्यप्रणाली, अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सबसे पहले थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस सिस्टम, सीसीटीएनएस व्यवस्था और सिरिस्ता कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। थाना क्षेत्र में दर्ज लंबित कांडों की प्रगति की जानकारी ली और अनुसंधान से जुड़े पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को वैज्ञानिक तरीके से जांच करने, निर्धारित समयसीमा में अनुसंधान पूरा करने, पारदर्शिता बनाए रखने और जनता को त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया। कहा कि विवेचना की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में...