मऊ, फरवरी 21 -- मऊ, संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दिया गया है। इस क्रम में जिले के 1268 होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित होलिका दहन स्थलों का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी कीमत पर सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेषतौर पर संवेदनशील और अति संवेदनशील होलिका दहन स्थलों पर पुलिस टीम की पैनी नजर रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.