भभुआ, दिसम्बर 18 -- जब भी पुलिस की जरूरत महसूस हो डायल 112 नंबर पर फोन करें कोई काम अपने परिजनों से छुपाकर नहीं करें, ओटीपी किसी को न दें युवा पेज भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को एसपी हरिमोहन शुक्ला ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान एसडीपीओ मनोरंजन भारती और थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा भी मौजूद थे। एसपी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह पुलिस से भयभीत नहीं हों। पुलिस आपका मित्र है। हमलोग भी आपकी तरह स्कूल में पढ़े हैं, तब हमें वर्दी मिली है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी परिस्थिति में कहीं भी वर्दी वाले दिखें, तो उनसे मदद ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर वह मदद नहीं करते हैं, तो उनकी शिकायत स्थानीय थानाध्यक्ष, एसडीपीओ और एसपी तक की जा सकती है। एसपी ने कहा कि 112 नंबर सभी ब...