अमरोहा, अक्टूबर 19 -- अमरोहा। त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले में एकाएक ही सतर्कता बढ़ा दी गई है। विशेष निगरानी के बीच सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार देर रात एसपी ने शहर का दौरा किया। आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज जैसे प्रमुख त्योहारों के चलते जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य बाजारों, सर्राफा मार्केट, सब्जी मंडी एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पैदल मार्च के दौरान एसपी अमित कुमार आनंद ने दुकानदारों व आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.