मऊ, जुलाई 4 -- मधुबन। आगामी मोहर्रम त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराए जाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के क्रम में गुरुवार की शाम पुलिस अधीक्षक इलामारन ने कस्बे में पुलिस अधिकारियों के साथ रूट मार्च किया। क्षेत्राधिकारी मधुबन अभय कुमार सिंह और पुलिस बल के साथ एसपी ने थाना मधुबन क्षेत्रांर्तगत दुबारी, कस्बा मधुबन व दरगाह के ताजिया रखे जाने के स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान आमजन से वार्ता कर शांति और सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर बात की। साथ ही सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मधुबन सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.