हाजीपुर, जनवरी 9 -- महनार,संवाद सूत्र। वैशाली के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने गुरुवार को महनार थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में महनार सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं व शिकायतें सीधे एसपी के समक्ष रखीं। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद,पारिवारिक विवाद, आपसी तनाव, साइबर अपराध, मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी समेत विभिन्न स्थानीय स्तर की जनसमस्याओं से जुड़े मामलों की क्रमवार सुनवाई की गई। एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए गए,जबकि कुछ मामलों को शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित थाना एवं शाखा को अग्रसारित किया गया। पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.