अररिया, दिसम्बर 31 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय एसडीपीओ कार्यालय का एसपी अंजनी कुमार सिंह ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय के अभिलेखों, रिकॉर्ड संधारण, रखरखाव तथा लंबित कांडों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि ठंड का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में अपराध की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए क्षेत्र में गश्ती की गति बढ़ाने, रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ कार्यालय में रखे गए विभिन्न अभिलेखों का...