मऊ, अप्रैल 10 -- मऊ। पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक इलामारन ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मानित होने वाली टीम ने विगत एक अप्रैल को थाना दक्षिण टोला क्षेत्रांतर्गत मतलूपुर मोड़ फ्लाई ओवर के पास से एक ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब 774 पेटी कुल 6772 लीटर कीमत लगभग 60 लाख बरामद किया था। टीम शामिल क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक दक्षिणटोला धर्मेद्र सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, कांस्टेबल सुरजीत यादव, संदीप कुमार यादव, अमरनाथ मौर्य, सौरभ यादव, आनन्द यादव, अरूण यादव, वृन्द कुमार पटेल, संजय कुमार, उमेश यादव, पंकज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.