महाराजगंज, नवम्बर 22 -- महराजगंज, निज संवाददाता। एसपी सोमेंद्र मीना ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन का मुआयना करते हुए परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की शारीरिक फिटनेस, टर्नआउट व अनुशासन का मूल्यांकन किया। पुलिस कर्मियों की फिटनेस जांच के लिए दौड़ व टोलीवार ड्रिल कराई। एसपी ने सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च गुणवत्ता वाली वर्दी पहनने एवं जनता से संवाद करते समय मधुर व संयमित व्यवहार अपनाने के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि पुलिस बल की प्रभावी कार्यप्रणाली मजबूत शारीरिक व मानसिक स्थिति पर निर्भर करती है। इसके बाद उन्होंने पीआरवी-112 वाहनों में लाइट, हूटर, पीए सिस्टम सहित सभी सुरक्षा उपकरणों की जांच किया। एसपी ने पीआरवी कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों...