बाराबंकी, अक्टूबर 6 -- बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने रविवार को देवा मेला कार्यालय व अन्य स्थलों का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दर्शनार्थियों के आवागमन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों के रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों/पार्किंग की व्यवस्था, अनवरत प्रकाश की व्यवस्था एवं पुलिस पिकेट एवं पेट्रोलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार पाठक, प्रभारी निरीक्षक देवा व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.