सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को कोतवाली दुद्धी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख रखाव, महिला शिकायत रजिस्टर, लंबित प्रकरणों की स्थिति, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, सीसीटीएनएस प्रणाली तथा कर्मियों की उपस्थिति आदि का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान थाने में उपस्थित उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मियों से वार्ता करते हुए महिला संबंधित अपराधों की विवेचनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने को निर्देशित किया। साथ ही महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस मौके पर प्...