अमरोहा, जनवरी 21 -- अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने मंगलवार को शहर कोतवाली परिसर में नगर सर्किल के सभी थानों अमरोहा नगर, डिडौली व रजबपुर के विवेचकों का अर्दली रुम किया। विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को लेकर जानकारी ली। विवेचना लंबित रखने का कारण पूछा। अकारण विवेचनाओं को लंबित रखने वाले विवेचकों को सख्त हिदायत देते हुए समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश एसपी ने दिए। अपराधियों पर शिकंजा कसने के अलावा हिस्ट्रीशीटर/वांछित/गैंगस्टर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही। मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों की समीक्षा कर महिला अपराध संबंधी शिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गि...