शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- दिल्ली ब्लास्ट क बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर रविवार रात को व्यापक स्तर पर ऑपरेशन फ्लैश चलाया गया। यह ऑपरेशन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक समान रूप से संचालित हुआ, जिसमें पुलिस बल की सक्रियता, तत्परता और मौके पर पहुंचने की समय सीमा को परखा गया। सिटी सर्किल में यह ऑपरेशन खिरनीबाग चौराहे पर आयोजित हुआ, जहां सभी थानों की पुलिस टीमों को आकस्मिक घटना जैसी स्थिति का मैसेज भेजकर तत्काल मौके पर बुलाया गया। तय समय में पहुंचने वाली टीमों की रिस्पांस टाइमिंग को अधिकारियों ने बारीकी से दर्ज किया। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे और सीओ सिटी पंकज पंत पूरे ऑपरेशन की निग...