लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोमवार को पुलिस कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। एसपी ने एक-एक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी और मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई में भू-विवाद, मारपीट, पारिवारिक कलह, चोरी, साइबर ठगी और लंबित मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। एसपी ने संबंधित थाना प्रभा...