सीवान, फरवरी 6 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। एसपी ने गुरुवार अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही समस्याओं का त्वरित व निष्पक्ष समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 17 आवेदकों ने उपस्थित होकर बारी-बारी से अपनी शिकायतें रखीं। इनमें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, थाने में लंबित मामलों सहित अन्य जनसमस्याएं शामिल थीं। एसपी ने सभी मामलों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए प्रत्येक शिकायत पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। संबंधित थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों की जांच निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर निष्पक्ष रूप से कार्रवाई की जाए। कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.