गिरडीह, अक्टूबर 27 -- गिरिडीह। एसपी डॉ बिमल कुमार रविवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी के साथ छठ घाट के निरीक्षण के दौरान डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। एसपी ने शहर का मुख्य छठ घाट अरगाघाट का निरीक्षण कर छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर कई तरह के निर्देश दिये। एसपी ने अरगाघाट के अलावा शिवशक्ति घाट, मेट्रोस गली घाट, दीनदयाल घाट, शास्त्रीनगर घाट आदि का जायजा लिया। डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर छठ घाटों में व्यापक सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। पुलिस हमेशा हर जगह मुस्तैद और तत्पर रहेगी ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। छठ घाटों में पूजा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.