विकासनगर, मार्च 27 -- एसपी विकासनगर रेनू लोहानी ने गुरुवार को कोतवाली विकासनगर और थाना कालसी के विवेचकों की बैठक ली। इसके साथ ही उन्होंने यात्रा मार्ग का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी विकासनगर ग्रामीण रेनू लोहानी ने कोतवाली विकासनगर और थाना कालसी के समस्त विवेचकों की बैठक लेकर लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस मुख्यालय की ओर से चालाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की और अपेक्षित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए थाना क्षेत्र के यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों को पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कस्बा बाजार में रमजान माह के जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत शांति एवं शौहार्द बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.