चक्रधरपुर, फरवरी 8 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सर्जक नजर आ रही हैं। इसी दौरान शनिवार को पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने चक्रधरपुर के अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। एसपी ने कारमेल हाई स्कूल, बंगाली बालिका उच्च विद्यालय, उर्दू टाउन हाई स्कूल समेत विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इसके अलावा अनुमंडल कार्यालय भी पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ रणनीति बनाई। एसपी अमित रेणु ने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश निकासी मार्ग सहित मतदान से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और बिना किसी बाधा के संपन्न हो। एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशास...