किशनगंज, दिसम्बर 11 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने गर्वनडगा थाना का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, विभिन्न लंबित मामलों की प्रगति तथा वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति का विस्तृत आकलन किया। निरीक्षण के लिए पहुंचे एसपी का थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया और उन्हें सभी संबंधित अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले थाना परिसर का भ्रमण किया और भवन, बैरक, मालखाना, लॉकअप तथा सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की मजबूती पर विशेष बल देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग अनिवार्य है। उन्होंने सीसीटीवी कैमर...